Move to Jagran APP

चकाई मडंल भाजपा ने किया मोर्चा का विस्तार

जमुई। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच चकाई मंडल भाजपा ने विभिन्न मंच और मोर्चा का रविवार को विस्तार कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:39 PM (IST)
चकाई मडंल भाजपा ने किया मोर्चा का विस्तार
चकाई मडंल भाजपा ने किया मोर्चा का विस्तार

जमुई। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच चकाई मंडल भाजपा ने विभिन्न मंच और मोर्चा का रविवार को विस्तार कर दिया। मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय ने सभी वरीय नेताओं के साथ विचार के बाद मंच और मोर्चा के विस्तार किए जाने की जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि भाजयुमो अध्यक्ष पद पर संयोग कुमार केशरी, महिला मोर्चा पद पर बेबी गुप्ता, किसान मोर्चा पद पर अनुभवी नेता भुनेश्वर यादव, अतिपिछड़ा मोर्चा पद पर तिलकधारी राम, अनुसूचित जाति मोर्चा जगेश्वर तुरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सूरज मुर्मु, अल्पसंख्यक मोर्चा मु. सलीम, आइटी सेल प्रमुख मनीष कुमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ सूरज गुप्ता, सहकारिता मंच चन्द्रकिशोर पांडेय, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ राजेन्द्र राय, महादलित प्रकोष्ठ रमेश पासवान, व्यावसायिक प्रकोष्ठ संजय वर्णवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विकास केशरी, तकनीकी प्रकोष्ठ दिलीप विश्वकर्मा एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ पद पर अभय कुमार तिवारी को मनोनीत किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य पद पर वरीय नेता अंगराज राय, सुरेशचन्द्र गिरी एवं संतु प्रसाद यादव को मनीनीत किया गया है तथा सभी मनोनीत अध्यक्षों को पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.