Move to Jagran APP

भाजपा ने बैठक कर 12 पंचायतों में शक्ति केन्द्र प्रभारियों को किया मनोनीत

फोटो- 30 जमुई- 21 संसू चन्द्रमंडीह (जमुई) स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा की एक बैठक मंड

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:54 PM (IST)
भाजपा ने बैठक कर 12 पंचायतों में शक्ति केन्द्र प्रभारियों को किया मनोनीत
भाजपा ने बैठक कर 12 पंचायतों में शक्ति केन्द्र प्रभारियों को किया मनोनीत

फोटो- 30 जमुई- 21

loksabha election banner

संसू, चन्द्रमंडीह (जमुई) : स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा नेता सह चकाई प्रखंड संगठन चुनाव प्रभारी विकास प्रसाद सिंह मौजूद थे। उन्होंने मौके पर संगठन विस्तार पर चर्चा की और कहा कि भाजपा आज पूरे देश में बड़े संगठन के रूप में है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। भाजपा नेता अंगराज राय ने कहा कि शीघ्र ही सभी पंचायतों में शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ बैठक कर पंचायतों में संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए बोंगी में अवधकिशोर, विनोद किस्कु, बरमोरिया में सूरज मुर्मु दीपक शर्मा सरौन में चन्द्रकिशोर पांडेय,ओकार वर्णवाल, परांची में संतु यादव और भगवान पांडेय, गजही में पवन वर्णवाल और सीताराम शास्त्री, पोझा में सुरेशचन्द्र गिरि और पावरीत राय, नौवाडीह में अमरनाथ तिवारी, दुलमपुर में अमित दुबे फरियताडीह में दिलीप पांडेय, चकाई में धर्मवीर आंनद, पेटारपहडी में अंगराज राय, एवं रामचन्द्रडीह में शालीग्राम पांडेय और भुनेश्वर यादव को पंचायत में शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं सह प्रभारी का मनोनयन किया गया। बैठक में उदयनारायण सिंह, नरेन्द्र सिंह, अंगराज राय, संतु यादव, भुनेश्वर यादव, सुरेशचन्द्र गिरि, मनोज पोद्दार, धर्मवीर आंनद, अमित दुबे, भगवान पांडेय, लीलो पोद्दार, अमरनाथ तिवारी, संजय वर्णवाल, पवन वर्णवाल, राजबिहारी शुक्ला, प्रमोद पांडेय, चन्द्रकिशोर पांडेय, सुरज मुर्मु आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.