विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-हावड़ा और अमृतसर-कोलकाता के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:00 PM (IST)

रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने ...और पढ़ें

दिल्ली-हावड़ा और अमृतसर-कोलकाता के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली-हावड़ा और अमृतसर-कोलकाता के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. रेलवे ने त्योहारों के लिए दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया।

  2. नई दिल्ली-हावड़ा और अमृतसर-कोलकाता रूट पर 17-17 फेरे लगाएंगी ये ट्रेनें।

  3. सामान्य, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होंगे; बुकिंग जल्द शुरू होगी।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

यह ट्रेनें नई दिल्ली से हावड़ा और अमृतसर से कोलकाता के बीच कुल 17-17 फेरे लगाएंगी। उपरोक्त जानकारी आसनसोल पीआरओ ने मंगलवार को दिया।

गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार शाम 06:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 1:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार तड़के 01:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

गाड़ी संख्या 04624 अमृतसर से 7 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार रात 08:10 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 03:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 04623 कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार सुबह 04:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 09:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग में यह ट्रेन बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में ठहरेगी। दोनों ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित (एसी) कोच शामिल होंगे। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग जल्द ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट और आरक्षण केंद्रों पर शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल होकर चलेगी संतरागाछी-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल