Move to Jagran APP

अध्यात्म से सब कुछ जीता जा सकता

जमुई। प्रखंड के अलीगंज बाजार में रविवार को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर संत वेद व्यास जी को याद किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:07 AM (IST)
अध्यात्म से सब कुछ जीता जा सकता
अध्यात्म से सब कुछ जीता जा सकता

जमुई। प्रखंड के अलीगंज बाजार में रविवार को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर संत वेद व्यास जी को याद किया। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

पंडित रामानुग्रह राय ने कहा कि अपने अध्यात्म ज्ञान से ही संत वेद व्यास जी ने आज ही के दिन विश्व विजय प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि प्रेम ही इस संसार की सृष्टि करता है। अगर प्रेम नहीं होता तो आज यह संसार नहीं होता है। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि आज अगर सभी लोग ईश्वर से प्रेम करें और एक-दूसरे को सहयोग करें तो यह दुनिया खूबसूरत हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रेम शब्द महागुणकारी है। आपस में एक-दूसरे से प्रेम करना सीखें। उन्होंने कहा कि संत वेद व्यास जी अपने अध्यात्म से पूरे दुनिया को आज विजय दिलाए। हम सभी संत वेदव्यास जी एवं महर्षि परमहंस महाराज जी के दिए गए संदेश को हर लोगों तक पहुंचाए। मौके पर समाजसेवी धर्मेद्र पासवान, किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा, डॉ. दिनेश कुमार, परमेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद, विक्रमादित्य, मकेश्वर यादव, अनिल यादव, महेश कुमार के अलावा दर्जनों भगवद प्रेमी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.