दिनेश हत्याकांड में सिद्धू कोड़ा सहित नौ नक्सली नामजद
जमुई। सोनो थाना क्षेत्र के टहकार निवासी शिक्षक दिनेश यादव की हत्या मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 05:54 PM (IST)
जमुई। सोनो थाना क्षेत्र के टहकार निवासी शिक्षक दिनेश यादव की हत्या मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष दलजीत झा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में नक्सली कमांडर सिद्धू कोड़ा, दरोगी यादव सहित नौ नक्सलियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 30 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताते चलें कि बीते बुधवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने दिनेश यादव को बुलाकर उसकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। दिनेश का शव कसैया-बिच्छागढ़ पथ पर फेंका हुआ था। शव के पास नक्सलियों ने दो पर्चा भी छोड़ा था जिसमें दिनेश पर सुरंग यादव को सरेंडर कराने सहित कई आरोप लगाए गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें