पुलिस छावनी में तब्दील हुआ ¨सगारपुर
जमुई। दो पक्षों के बीच हुई ¨हसक झड़प के बाद ¨सगारपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:47 PM (IST)
जमुई। दो पक्षों के बीच हुई ¨हसक झड़प के बाद ¨सगारपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में एसएसबी जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के कई थाने से पुलिस बल मंगाए गए हैं। विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। एसडीओ लखिन्द्र पासवान एवं एसडीपीओ रामपुकार ¨सह तथा बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीओ ने बताया कि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें