दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमुई। थाना क्षेत्र के लहरनियां टांड़ गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो लोगों को झाझा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:19 PM (IST)
जमुई। थाना क्षेत्र के लहरनियां टांड़ गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो लोगों को झाझा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि रात्रि में छापेमारी कर रहे थे उसी दौरान सूचना मिली कि लहरनियां टांड़ गांव में दो व्यक्ति शराब पीकर अपने साथियों के साथ राहगिरों के साथ गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर दलबल के साथ पहुंच कर दोनों की जांच ब्रेथ एनालाईजर की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारों में मुकेश यादव लहरनियां टांड़ गांव का एवं भलगुड़ी गांव का उपेन्द्र यादव है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें