पेट्रोल पंप लूट कांड का पर्दाफाश, एक लुटेरा गिरफ्तार
जमुई। बीते 26 नवंबर को ओयरा स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने बुधवार को कर लिया।
जमुई। बीते 26 नवंबर को ओयरा स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने बुधवार को कर लिया। इस मामले में एक लुटेरा को झाझा से गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि एसआइ शंभू शर्मा के नेतृत्व में झाझा पुलिस के सहयोग से वहां खलासी मोहल्ला स्थित अंबेडकर नगर निवासी ज्ञान कुमार ¨सह को धर दबोचा। तकनीकी अनुसंधान में पुलिस ज्ञान कुमार तक पहुंच पाई थी। गिरफ्तार ज्ञान ने लूट कांड में संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि लूट की वारदात में 8 से 9 अपराधी शामिल थे। बता दें कि बीते 26 नवंबर 2018 की देर शाम औयरा में पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये लूट लिए जाने के संबंध में अन्नपूर्णा एंड संस के प्रबंधक लक्ष्मी कांत पांडेय ने थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे ने गिरोह में शामिल अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
----------------
पुलिस की बड़ी कामयाबी है पेट्रोल पंप लूट कांड का पर्दाफाश :
26 नवंबर 2018 को ओयरा पेट्रोल पंप पर बेखौफ लुटेरों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी गई थी। तब झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन ने इसे गंभीरता से लिया था। तकरीबन ढाई महीने बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मंगलवार को झाझा खलासी मोहल्ला से ज्ञान कुमार ¨सह को धर दबोचा। इस गिरोह का सरगना झाझा का नीतीश झा बताया जाता है। ज्ञान कुमार ¨सह पर लूट कांड से जुड़े कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। झाझा, चकाई व देवघर नगर थाना में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, बताया जाता हैं। गिरफ्तार ज्ञान ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह में झाझा, जसीडीह गिद्धौर, सिकंदरा व सोनो थाना क्षेत्र के कई सदस्य शामिल हैं।