Move to Jagran APP

दुष्कर्म मामले का फरार गिरफ्तार

जमुई। शुक्रवार की रात पुलिस ने मड़ैया पंचायत अंतर्गत बेला गांव से दुष्कर्म मामले का फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 07:47 PM (IST)
दुष्कर्म मामले का फरार गिरफ्तार

जमुई। शुक्रवार की रात पुलिस ने मड़ैया पंचायत अंतर्गत बेला गांव से दुष्कर्म मामले का फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बेला गांव का रहनेवाला ¨सघेश्वर तांती का पुत्र चंद्र तांती है। जनवरी 2018 में नाबालिग को बहला फुसलाकर ले भागा था। इस बाबत लड़की की मां ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे चंदन तांती को नामजद अभियुक्त बनाते हुए लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। घटना के कुछ ही दिनों बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। लड़की द्वारा न्यायालय में 164 के तहत बयान में संबंध बनाने की बात कही गयी। मेडिकल जांच में लड़की नाबालिग होने के चलते न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.