विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों में सफर होगा आसान: पटना और हावड़ा के बीच चलती रहेगी स्पेशल ट्रेन, 11-11 फेरे लगाएगी

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:45 AM (IST)

पूर्व मध्य रेल ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया गया।

  2. अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चलेगी यह ट्रेन।

  3. त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। आगामी त्योहारी सीजन और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है।

पटना और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन को विस्तार दे दिया गया है।

यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही पटरियों पर दौड़ेगी। रेलवे के इस फैसले से दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 02024 - 23 पटना–हावड़ा–पटना स्पेशल ट्रेन का संचालन अक्टूबर से दिसंबर तक जारी रहेगा।

गाड़ी संख्या 02024 (पटना–हावड़ा स्पेशल) यह ट्रेन 04 अक्टूबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को पटना जंक्शन से हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान यह कुल 11 फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 02023 (हावड़ा–पटना स्पेशल) वापसी दिशा में यह ट्रेन भी 04 अक्टूबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 तक हर रविवार को हावड़ा से पटना के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी भी इस अवधि में कुल 11 फेरे पूरे करेगी।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोनों दिशाओं में इस स्पेशल ट्रेन का समय, ठहराव और कोच संयोजन पहले की तरह ही रहेगा। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझ रहे यात्रियों के लिए यह सेवा एक सुगम और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। जल्द ही इसके लिए आरक्षण प्रणाली में सीटें उपलब्ध करा दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- मोकामा में राजेंद्र पुल के समानांतर नए रेल ब्रिज पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेन, 21 सितंबर से NI कार्य