दक्षिण भारत जाने वालों को रेलवे का तोहफा, पटना-एरणाकुलम के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, झाझा व मोकामा में भी स्टॉपेज
Patna Ernakulam Puja Special Train रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के लिए पटना-एरणाकुलम के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ...और पढ़ें

एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन।
HighLights
पटना-एरणाकुलम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 अक्टूबर से शुरू।
झाझा, मोकामा, बख्तियारपुर में ठहराव से स्थानीय यात्रियों को सुविधा।
दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर दक्षिण भारत से घर वापसी होगी आसान।
संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। Patna Ernakulam Puja Special Train : आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बिहार से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए झाझा होकर एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
इस ट्रेन के शुरू होने से झाझा, जमुई, लखीसराय और मोकामा सहित आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत आने-जाने के लिए सीधी और सुगम सुविधा मिलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर गाड़ी संख्या 06085/06086 एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से बख्तियारपुर, मोकामा, झाझा, आसनसोल, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर, काटपाडी और पोत्तनूर के रास्ते चलेगी।
ट्रेन समय सारिणी व फेरों का विवरण (06085 / 06086)
गाड़ी संख्या 06085 (एरणाकुलम-पटना स्पेशल):
परिचालन अवधि: 02 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक (प्रत्येक शुक्रवार)।
प्रस्थान: एरणाकुलम से शुक्रवार रात 09:30 बजे।
आगमन: पटना जंक्शन पर सोमवार तड़के 03:30 बजे।
गाड़ी संख्या 06086 (पटना- एरणाकुलम स्पेशल):
परिचालन अवधि: 06 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026 तक (प्रत्येक मंगलवार)।
प्रस्थान: पटना जंक्शन से मंगलवार रात 12:10 बजे।
आगमन: एरणाकुलम जंक्शन पर गुरुवार सुबह 10:45 बजे।
मुख्य ठहराव व रूट: बख्तियारपुर, मोकामा, झाझा, आसनसोल, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर, काटपाडी और पोत्तनूर।
2 अक्टूबर से शुरू होगा परिचालन, देखें समय-सारिणी
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार:
गाड़ी संख्या 06085 (एरणाकुलम – पटना स्पेशल): 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को एरणाकुलम से रात 9:30 बजे रवाना होगी। यह विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रा के चौथे दिन यानी सोमवार तड़के 3:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 06086 (पटना – एरणाकुलम स्पेशल): वापसी दिशा में 6 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रात 12:10 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 10:45 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी।
दक्षिण भारत में कार्यरत प्रवासियों को बड़ी राहत
यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण भारत (केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश) में कार्यरत बिहार और झारखंड के कामगारों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए त्योहारों में घर लौटने का बेहतरीन विकल्प साबित होगी। झाझा, मोकामा और बख्तियारपुर में ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों को पटना या अन्य बड़े स्टेशनों पर जाने की बाध्यता नहीं रहेगी और वे सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से यात्रा कर सकेंगे।
