सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत, एक घायल
जमुई। शुक्रवार की देर संध्या 6:30 बजे के करीब एनएच 333 ए सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग पर महादेव सिमरिया स्थित रौशनडीह के समीप सड़क दुर्घटना में एक ब'ची की मौत हो गई।
जमुई। शुक्रवार की देर संध्या 6:30 बजे के करीब एनएच 333 ए सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग पर महादेव सिमरिया स्थित रौशनडीह के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गई। बताया जाता है कि महादेव सिमरिया रौशनडीह गांव निवासी मरहूम मजीद मियां की दो पुत्री नाजनी अपने घर के समीप खड़ी थी। इसी बीच जमुई से सिकन्दरा की ओर तेज रफ्तार में आ रहे एक ऑटो वाहन की चपेट में आ गई। जिससे मजीद की छोटी बेटी नाजनी उम्र 15 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरी बड़ी बहन चांदनी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में चांदनी को ग्रामीणों द्वारा सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। हालांकि घटना से आक्रोशित परिजन ने सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। परन्तु पूर्व मुखिया मंजूर आलम व समाजसेवी मनोज ¨सह व अन्य के द्वारा त्वरित पहल कर जाम को तुरंत ही हटवा दिया गया। जाम 10 से 15 मिनट के अंतराल तक ही रहा। इधर घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भागने में सफल रहा। सूचना पाकर पहुंची सिकन्दरा पुलिस ने मृतक बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। वहीं ऑटो को जब्त कर मामले की अनुसंधान में जुट गई।