विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ठोक के दिखा' गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:43 PM (IST)

Jamui Encounter Nandan Yadav Instagram Reel: इंस्टाग्राम पर पुलिस को चुनौती देने वाले नंदन यादव को जमुई पुलिस ने मुठभेड़ ...और पढ़ें

Jamui Encounter Nandan Yadav Instagram Reel: नंदन यादव को पुल‍िस ने पैर में मारी गोली।

Jamui Encounter Nandan Yadav Instagram Reel: नंदन यादव को पुल‍िस ने पैर में मारी गोली।

HighLights

  1. नंदन यादव को जमुई पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारी।

  2. इंस्टाग्राम रील पर पुलिस को 'ठोक के दिखा' चुनौती दी थी।

  3. नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार और बालू सिंडिकेट से जुड़ा था।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, भागलपुर। Jamui Encounter Nandan Yadav Instagram Reel:  "फोरलेन पर गाड़ी रोक के दिखा, कोई गोली ठोक के दिखा..." भोजपुरी गाने पर इस तरह की हेकड़ी और भौकाल भरी रील सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस को सीधी चुनौती देने वाले मनचले नंदन यादव को मंगलवार को जमुई पुलिस ने सचमुच 'ठोक' दिया।

कुंदर बराज के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली सीधे नंदन के पैर में जा लगी और वह कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा। जिस पुलिस को वह इंटरनेट पर खुली चुनौती दे रहा था, उसी पुलिस के जवानों ने उसे दबोचकर अस्पताल के बेड पर पहुंचा दिया।

गौरतलब है कि 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे मड़वा पहाड़ के समीप सात-आठ मनचलों ने स्कूटी से जा रहे एक नाबालिग छात्र और छात्रा को जबरन रोक लिया था। आरोपितों ने छात्रा के साथ घिनौना दुर्व्यवहार (बैड टच) किया और विरोध करने पर छात्र-छात्रा दोनों को बेरहमी से पीटा था।

21 सितंबर को जब इस बर्बरता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, तो पूरे बिहार समेत देश भर में जनआक्रोश भड़क गया। वायरल वीडियो में मुख्य आरोपित नंदन यादव छात्रा को जबरन गोद में उठाकर अगवा करने की कोशिश करता साफ नजर आ रहा था।

सोशल मीडिया भौकाल से एनकाउंटर तक

  • मुख्य आरोपित: नंदन यादव (निवासी: ग्राम प्रतापपुर, जमुई)।

  • आपराधिक प्रोफाइल: पेशे से ट्रैक्टर चालक, इलाके में दबंगई व राहगीरों से अभद्रता की आदत, स्थानीय बालू सिंडिकेट से सांठगांठ, शाराब तस्‍करी में भी शाम‍िल।

  • सोशल मीडिया रील: इंस्टाग्राम पर छह दिन पूर्व पोस्ट की गई रील में पुलिस को खुली चुनौती—'गोली ठोक के दिखा, फोरलेन पर गाड़ी रोक के दिखा'।

  • एनकाउंटर व गिरफ्तारी: कुंदर बराज के पास पुलिस पर हमले के दौरान जवाबी गोलीबारी में नंदन के पैर में गोली लगी; साथी हरेराम यादव का पैर टूटा। अब तक कुल 5 गिरफ्तार (तीन नाबालिग और रामाशीष चौधरी), नंदन यादव और हरेराम यादव अस्पताल में भर्ती।

nandan yadav used to post song thok kar dikha on instagram jamui

कुंदर बराज पर पुलिस से मुठभेड़

वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने मड़वा निवासी रामाशीष चौधरी समेत तीन नाबालिगों को पहले ही निरुद्ध कर लिया था। इस बीच मंगलवार को पुलिस की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली कि कांड का मुख्य खलनायक नंदन यादव कुंदर बराज के समीप छिपा हुआ है।

पुलिस टीम ने जब इलाके में घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख नंदन ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली सीधे नंदन के पैर में लगी। वहीं उसका साथी हरेराम यादव भागने के दौरान गड्ढे में गिरकर पैर टूटने से घायल हो गया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

nandan yadav used to post song thok kar dikha on instagram jamui police shot him in leg during encounter

बालू सिंडिकेट से जुड़ाव और मड़वा पहाड़ पर राहगीरों को सताने की आदत

जांच में सामने आया है कि प्रतापपुर गांव का रहने वाला नंदन यादव पेशे से ट्रैक्टर चालक है और इलाके में अपनी दबंगई के लिए कुख्यात रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अवैध बालू ढुलाई और सिंडिकेट से भी जुड़ा रहा है। शराब तस्‍करी भी करता है। शराब पीते हुए नंदन का कई वीड‍ियो इंस्‍टाग्राम पर भी अपलोड है। 

मड़वा पहाड़ का प्राकृतिक इलाका जहां लोग शाम को घूमने, तस्वीरें खिंचवाने और रील बनाने आते हैं, वहां नंदन और उसके साथी अक्सर मंडराते रहते थे। राहगीरों से मारपीट करना, छिनतई करना और युवतियों पर फब्तियां कसना उसकी आदत में शुमार था।

इंस्टाग्राम पर रील बनाकर देता था चुनौती

सोशल मीडिया पर नंदन यादव बेहद सक्रिय था। घटना से ठीक छह दिन पहले उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील पोस्ट की थी। इस रील के बैकग्राउंड में बज रहे गाने में पुलिस और कानून को ललकारते हुए बोल थे—'गोली ठोक के दिखा, फोरलेन पर गाड़ी है कोई रोक के दिखा।'

अब एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगने और अस्पताल में बेबस पड़े होने की तस्वीरें सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स उसी रील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं—'देख लिया भौकाल का नतीजा, पुलिस ने सच में ठोक दिया।'

यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर