मरीजों से मिले सांसद चिराग, बांटा दुख दर्द
जमुई। जमुई सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे में डॉ. अरुण कुमार ¨सह के नर्सिग होम में बीमार मरीजों से मुलाकात की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 06:37 PM (IST)
जमुई। जमुई सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे में डॉ. अरुण कुमार ¨सह के नर्सिग होम में बीमार मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रवक्ता अरुण कुमार ¨सह की बीमार पत्नी का हालचाल पूछा। बानपुर की एक महिला से भी उसके दुख दर्द के बारे में जानकारी ली। सांसद ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बाद में चिकित्सक से जमुई में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सक ने बताया कि जब मैं युवा था तबसे जमुई में चिकित्सा सेवा में लगा हूं। उसी प्रकार आप भी युवा हैं। यहां की जनता को आपसे लगाव हो गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, सांसद प्रतिनिधि जीवन ¨सह, चंदन ¨सह, प्रवक्ता अरुण कुमार ¨सह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें