Move to Jagran APP

वेतन की समस्या को लेकर बैठक

जमुई। वेतन की समस्या को लेकर शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार ने नगर अध्यक्ष ¨पकी देवी एवं उपाध्यक्ष संजय यादव के साथ एक बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:17 PM (IST)
वेतन की समस्या को लेकर बैठक
वेतन की समस्या को लेकर बैठक

जमुई। वेतन की समस्या को लेकर शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार ने नगर अध्यक्ष ¨पकी देवी एवं उपाध्यक्ष संजय यादव के साथ एक बैठक की। जिसमें कर्मचारियों के मांगों की समस्या का समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से कह दिया कि सफाईकर्मी एवं कर्मचारी का वेतन किसी भी स्थिति में उपलब्ध कराया जाय। नगर बोर्ड कर्मचारी के साथ हैं। उनका वेतन किसी भी मद से मिलना चाहिए। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को इस मामले का हल निकालने की अपील की। जिसपर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु कोई कर्मचारी कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.