Move to Jagran APP

एससी-एसटी सम्मेलन में मुंगेर जाएंगे सोनो के कार्यकर्ता

जमुई। शुक्रवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 05:51 PM (IST)
एससी-एसटी सम्मेलन में मुंगेर जाएंगे सोनो के कार्यकर्ता
एससी-एसटी सम्मेलन में मुंगेर जाएंगे सोनो के कार्यकर्ता

जमुई। शुक्रवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी चार नवंबर को मुंगेर में आयोजित होने वाले जदयू के एससी एसटी प्रमंडलीय सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने पर बल दिया। सदस्यों ने बताया कि वे प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को मुंगेर जाने का निमंत्रण दे रहे हैं। नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में उक्त समुदाय के लोगों ने सम्मेलन में शामिल होने को ले मुंगेर जाने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को आहूत बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुंगेर जाने की तैयारियों से संबंधित चर्चा की। इस मौके पर जदयू के चंद्रशेखर ¨सह, विभूति ¨सह, धर्मेंद्र कुमार मुन्ना, गजेंद्र यादव, उपेंद्र दास, छोटू मियां, संजय ¨सह, प्रमोद दास, चंद्र किशोर राम सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.