जमुई के हरिहरपुर में बम से हमला, 50 वर्षीय अधेड़ की मौत; गांव में फैली दहशत
जमुई के हरिहरपुर गांव में सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय अजय पांडेय पर बम से हमला कर दिया।
-1790007458326_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
जमुई के हरिहरपुर गांव में बम धमाके से दहशत।
अज्ञात अपराधियों ने अजय पांडेय पर बम से हमला किया।
घायल अजय पांडेय की जमुई के निजी क्लीनिक में मौत।
संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। लछुआड़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव सोमवार की देर शाम बम धमाके से दहल उठा। मांझी टोला में अज्ञात अपराधियों ने अजय पांडेय (55) को निशाना बनाकर बम से हमला कर दिया।
धमाके में गंभीर रूप से घायल अजय को स्वजन उपचार के लिए जमुई ले गए, लेकिन निजी क्लीनिक पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
वारदात के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने अजय पांडेय पर बम से हमला किया। हमले के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
स्वजन गंभीर रूप से घायल अजय को लेकर जमुई पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ हरिहरपुर गांव पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
निजी क्लीनिक में हुई मौत
थानाध्यक्ष ने बताया कि अजय पांडेय को बम मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली थी। उपचार के लिए जमुई ले जाने के बाद निजी क्लीनिक में उनकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।
इधर, अजय पांडेय की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया। स्वजन शव लेकर हरिहरपुर लौटे हैं। अचानक हुई वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारण और हमले में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
