विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने शराबबंदी की फिर खोल दी पोल, लालू-राबड़ी और अनुच्छेद 370 पर बयान से मचेगा बवाल

Published: Sun, 08 Sep 2024 09:12 PM (IST)

Jitan Ram Manjhi In Jamui केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी रविवार को जमुई में अपने ही अंदाज में नजर आए। ...और पढ़ें

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा- बड़े अधिकारी भी शराब पीते हैं।
Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा- बड़े अधिकारी भी शराब पीते हैं।

HighLights

  1. मांझी ने कहा- 18 वर्षों में नीतीश ने बदला बिहार
  2. पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री का जमुई में हुआ स्वागत

संवाद सहयोगी, जमुई। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी रविवार को पहली बार जमुई पहुंचे। शहर में एक निजी विवाह भवन में उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि 18 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने का काम किया है।

राजद पर जमकर बोला हमला

राजद (RJD) पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) के मुख्यमंत्री काल में क्या होता था बिहार में यह सब को पता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में राजद को सत्ता का सुख अब नहीं मिलने वाला है।

शराबबंदी पर फिर दिया बयान

बिहार में शराबबंदी (Bihar Liquor Ban) पर उन्होंने फिर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी शराब का सेवन करते हैं। शराब पीने के मामले में मजदूर और गरीबों को जेल भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शराब तस्कर नहीं पकड़ा जा रहा है। मेहनत और मजदूर करने वाले मजदूर गिरफ्तार किए जाते हैं।

कश्मीर में लहराएगा एनडीए का परचम : मांझी

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election) में एनडीए (NDA) का परचम लहराएगा। अनुच्छेद 370 (Article 370) लागू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में अमन चैन कायम हुआ है।

विरोधी 370 धारा को खत्म करने की बात करते हैं। ऐसी बात करने वाले लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं।

बिहार में जमीन सर्वे पर भी बोले मांझी

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि प्रदेश में जमीन सर्वे (Bihar Land Survey) का कार्य हो रहा है। 70 प्रतिशत जमीन पर राजद के लोगों का कब्जा है। ईमानदारी से न्याय होना चाहिए। गरीबों के जमीन को मुक्त किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हम के जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी ने की। इस अवसर पर हम पार्टी के सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, नवादा के हम के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष अरुण मंडल उपस्थित थे।

इनके अलावा हम की महिला जिलाध्यक्ष तुलसी देवी, जदयू के खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवटहल मांझी, नारायण मांझी, भोला मांझी, मनोज मांझी, पवन मांझी, सुरेंद्र मांझी समेत एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: बिहार में दो दिवसीय दौरे से विधानसभा उपचुनाव का महौल बना गए नड्डा, यहां पढ़ें खास बात

Bihar Politics: पारस के लिए BJP क्या कर रही प्लानिंग? कद बढ़ाकर चिराग को दे सकती है साफ संदेश