जसीडीह–झाझा रेलखंड के यात्रियों को झटका, बर्द्धमान–झाझा मेमू एक महीने में 10 दिन रहेगी आंशिक रद
जसीडीह-झाझा रेलखंड पर चलने वाली बर्द्धमान-झाझा मेमू ट्रेन अगले एक महीने में 10 दिन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ...और पढ़ें

बर्द्धमान–झाझा मेमू एक महीने में 10 दिन रहेगी आंशिक रद (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
बर्द्धमान-झाझा मेमू ट्रेन 10 दिन आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रैक मेंटेनेंस के कारण परिचालन प्रभावित, मधुपुर तक चलेगी।
दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी होगी।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। जसीडीह–झाझा रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा झटका है। इस रूट की लाइफलाइन मानी जाने वाली बर्द्धमान–झाझा मेमू ट्रेन अगले एक महीने में 10 दिन इस खंड में नहीं चलेगी। उपरोक्त जानकारी आसनसोल पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को दिया।
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत मथुरापुर–मधुपुर के बीच ट्रैक मेंटेनेंस के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके तहत 29 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दोपहर 2:30 से शाम 6:00 बजे तक परिचालन प्रभावित रहेगा।
दैनिक यात्रियों को होगी परेशानी
इस दौरान ट्रेन संख्या 63509 - 10 बर्द्धमान–झाझा–बर्द्धमान मेमू झाझा तक न जाकर मधुपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस बर्द्धमान लौटेगी।
जसीडीह–झाझा रेलखंड में इस मेमू ट्रेन के रद रहने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे कारोबारियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- जमुई के झाझा-सिमुलतला रेलखंड पर लहूलुहान मिला अज्ञात युवक, RPF ने पहुंचाया अस्पताल, बंद गेट ने बढ़ाई परेशानी
