होली पर रंगीन हुआ बाजार
जमुई। रंगीन पर्व होली के आगमन के साथ ही बाजार भी रंगीन हो गया है। जगह-जगह दुकानें सजी ह
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 07:41 PM (IST)
जमुई। रंगीन पर्व होली के आगमन के साथ ही बाजार भी रंगीन हो गया है। जगह-जगह दुकानें सजी हुई है। लोग यहां पहुंचकर खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। दुकानों के बाहर लगे स्टॉल रंग-बिरंगी पिचकारियां, तरह-तरह के मुखड़े, टोपियां, गुलाल एवं रंगों से सजा है। इस बार की होली में चुनाव का भी असर खूब झलक रहा है। विभिन्न नेताओं के मुखड़ों के अलावा मोदी पिचकारी, राहुल पिचकारी आदि की खूब खरीदारी हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें