शिक्षा सेवकों की बैठक, सर्वे प्रपत्र को जमा करने का निर्देश
जमुई। मंगलवार को प्रखंड साक्षरता कार्यालय में शिक्षा सेवकों की एक बैठक केआरपी विनोद कुम
जमुई। मंगलवार को प्रखंड साक्षरता कार्यालय में शिक्षा सेवकों की एक बैठक केआरपी विनोद कुमार ¨सह की अध्यक्षता में हुई। शिक्षा सेवकों को कार्य के समय की जानकारी, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, असाक्षर महिलओं के केन्द्र को सुचारू रूप से संचालित करना एवं साक्षर करना के अलावा सर्वे प्रपत्र को जल्द से जल्द कार्यालय में उपस्थित करने का निर्देश दिया गया। सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वही कई शिक्षा सेवकों ने अपनी समस्याओं को भी रखा। मौके पर ईश्वर यादव, पिंटु कुमार रजक, कृष्णनंदन तुरी, महेन्द्र राम, सुनील दास, प्रदीप रजक, रंजीत रजक, जलफा हेम्ब्रम, सुनीता सोरेन, राजकुमार, दीपक कुमार चौधरी, अरूण कुमार चौधरी आदि कई शिक्षा सेवक उपस्थित थे।