मुखिया और ग्रामीण के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित
जमुई। दिग्घी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संबंधित पंचायत के मुखिया अंजू देवी व ग्रामीणों के बीच
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 06:46 PM (IST)
जमुई। दिग्घी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संबंधित पंचायत के मुखिया अंजू देवी व ग्रामीणों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुखिया द्वारा पंचायत के विकास के लिए अबतक किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया। कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डों से आए ग्रामीणों द्वारा विकास योजनाओं को लेकर उनके अलग मंतव्य लिए गए और उसके अनुकूल आगे की रणनीति बनाने की बात कही गई। संवाद बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र झा ने की जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश निराला ने किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष नागेश्वर यादव, समाजसेवी सच्चिदानंद झा, प्रहलाद चौधरी, पप्पल झा, दिलीप झा, राजकुमार झा, बासुकी यादव, जगदीश पंडित, हरि यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें