Move to Jagran APP

भाजपा नगर किसान मोर्चा ने किया पौधरोपण

जमुई। मंगलवार को शहर के पुरानी बाजार स्थिम स्व. शिवनंदन यादव पार्क में भाजपा नगर किसान मोच

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:59 PM (IST)
भाजपा नगर किसान मोर्चा ने किया पौधरोपण
भाजपा नगर किसान मोर्चा ने किया पौधरोपण

जमुई। मंगलवार को शहर के पुरानी बाजार स्थिम स्व. शिवनंदन यादव पार्क में भाजपा नगर किसान मोर्चा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के पुण्यतिथि माह व वन महोत्सव पखवारा के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा ओमप्रकाश शर्मा महाविद्यालय एवं वासंती दुर्गा मंदिर परिसर में मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहन पासवान की अध्यक्षता में पौधरोपण का कार्य किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधरोपण अति आवश्यक है। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत ¨सह, मोर्चा के प्रकाश परमानंद ¨सह, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव पासवान, मोर्चा के महामंत्री मुन्ना साव, भाजपा नगर महामंत्री द्वय विजय अग्रहरी, दिलीप झा, भैया लाल माथुरी, युवा मोर्चा के बबलू ¨सह, नितिन चंदेल, अपिव. मोर्चा के ¨सटू साव, किसान मोर्चा के नगर महामंत्री द्वय रामप्रवेश साव, एसएन शर्मा, उपाध्यक्ष वीएन शर्मा, पंकज माथुरी, डब्लू राम समेत दर्जनों की संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता एवं वन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.