विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई छेड़खानी कांड के बाद महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, सुनसान जगहों पर कमजोर निगरानी और रील्स का क्रेज खतरा 

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:16 PM (IST)

जमुई में सुनसान जगहों, कमजोर पुलिस निगरानी और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की होड़ से सुरक्षा खतरे में है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. सुनसान स्थानों पर युवाओं की मौजूदगी बढ़ा रही है सुरक्षा जोखिम।

  2. पुलिस की सीमित निगरानी और प्रकाश व्यवस्था की कमी चिंताजनक।

  3. सोशल मीडिया रील्स बनाने की होड़ में सुरक्षा से समझौता।

संवाद सहयोगी, जमुई। नाबालिग बच्चों के साथ हुई घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर पहलुओं को भी सामने ला दिया है।

सुनसान स्थानों पर युवाओं की मौजूदगी, वीडियो बनाने के लिए जोखिम वाले स्थानों का चयन, शाम के समय पुलिस की सीमित निगरानी और आसपास के लोगों की चुप्पी ऐसे कारण हैं, जिन पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

किसी भी घटना के लिए पीड़िता को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। सुरक्षा की पहली जिम्मेदारी अपराध रोकने वाले तंत्र और समाज की है। शहर और प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं, जहां शाम होते ही लोगों की आवाजाही कम हो जाती है।

ऐसे स्थानों पर पर्याप्त रोशनी, नियमित पुलिस गश्ती और निगरानी की व्यवस्था नहीं होने से शरारती तत्वों को मौका मिल सकता है। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत है।

रील की होड़ में सुरक्षा से समझौता नहीं

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बनाने और उसे अधिक लोगों तक पहुंचाने की होड़ के कारण युवा कई बार सामान्य स्थानों के बजाय सुनसान या कम आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि मनोरंजन और इंटरनेट मीडिया गतिविधियों के लिए अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालना उचित नहीं है।

परिवार और शिक्षण संस्थानों को भी छात्राओं को सुरक्षित स्थानों के चयन और आपात स्थिति में मदद लेने के प्रति जागरूक करना चाहिए। महिलाओं की मांग है कि शाम के समय संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित गश्ती हो।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर ऐसे स्थानों की सूची तैयार कर वहां प्रकाश व्यवस्था, निगरानी और आवश्यकता के अनुसार, सीसीटीवी की व्यवस्था की जाए। शिकायत मिलने पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पहले भी वायरल हुआ था युवती के साथ अश्लीलता का वीडियो, अब फिर शर्मसार हुआ जमुई; पुलिस ने लिया एक्शन