विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में पानी के लिए 1 KM जंगल में भटकने की मजबूरी खत्म! 'सोलर' की सौगात मिलने से बदलेगी तस्वीर

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:09 PM (IST)

Jamui Khaira Drinking Water Crisis Solved: जमुई के खैरा प्रखंड के केरवातरी गांव के ऊपर टोला को दशकों पुराने पेयजल ...और पढ़ें

Jamui Khaira Drinking Water Crisis Solved: जमुई के खैरा प्रखंड स्थित केरवातरी गांव में सौर ऊर्जा संचालित पेयजल व्यवस्था व सामुदायिक स्नानघर का उद्घाटन।

Jamui Khaira Drinking Water Crisis Solved: जमुई के खैरा प्रखंड स्थित केरवातरी गांव में सौर ऊर्जा संचालित पेयजल व्यवस्था व सामुदायिक स्नानघर का उद्घाटन।

संवाद सूत्र, खैरा (जमुई)। Jamui Khaira Drinking Water Crisis Solved: भीषण गर्मी हो या बरसात का मौसम, प्यास बुझाने के लिए जंगल और पथरीली पगडंडियों की खाक छानने की मजबूरी अब जमुई के एक सुदूर टोले के लिए बीते दिनों की बात हो गई है। खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत स्थित केरवातरी गांव के ऊपर टोला के ग्रामीणों को दशकों पुराने गंभीर पेयजल संकट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिल गई।

गांव में नवग्राम परियोजना के तहत सौर ऊर्जा संचालित अत्याधुनिक पेयजल प्रणाली और सामुदायिक स्नानघर की स्थापना की गई है, जिसका शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित कर दिया गया।

1 किमी घने जंगल का सफर और पहाड़ी सोता था एकमात्र सहारा

केरवातरी का ऊपर टोला करीब 30 घरों की छोटी सी बस्ती है, जहां लगभग 150 की आबादी निवास करती है। टोले में वर्षों पूर्व लगा सरकारी हैंडपंप अरसे से खराब पड़ा था, जबकि इक्का-दुक्का निजी चापाकलों से पूरे टोले की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं।

पेजल की किल्लत का सबसे भारी दंश यहां की महिलाओं और किशोरियों को झेलना पड़ता था। सुबह की पहली किरण के साथ ही महिलाओं को पीने का पानी जुटाने के लिए घने जंगलों से होकर लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित एक पहाड़ी सोते तक जाना पड़ता था। पथरीले और जंगली रास्ते पर भारी बर्तन उठाकर सफर करना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे कष्टप्रद हिस्सा बन चुका था।

Jamui Village Gets Solar Water Supply Ends 1km Forest Trek (1)

नवग्राम परियोजना और पानी संस्थान की पहल लाई रंग

ग्रामीणों की इस बुनियादी और संवेदनशील समस्या को संज्ञान में लेते हुए नवग्राम परियोजना के तहत 'पानी संस्थान' ने 'अल्टियस' के सहयोग से समाधान की रूपरेखा तैयार की। बिजली पर निर्भरता न रहे, इसके लिए गांव में सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) आधारित डीप बोरिंग व जलापूर्ति पाइपलाइन स्थापित की गई।

इसके साथ ही ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की गरिमा, निजता और बेहतर स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक पक्का सामुदायिक स्नानघर भी तैयार कराया गया। शुक्रवार को आयोजित एक सादे समारोह में दोनों सुविधाओं का उद्घाटन कर प्रबंधन की जिम्मेदारी स्थानीय ग्रामीणों की समिति को सौंप दी गई।

Jamui Village Gets Solar Water Supply Ends 1km Forest Trek (2)

तीन पंचायतों के मुखिया रहे मौजूद, ग्रामीणों ने जताया आभार

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में परियोजना समन्वयक दीपक कुमार, क्षेत्र समन्वयक राकेश कुमार, संजय कुमार और हर्षित सहित अल्टियस एवं पानी संस्थान के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरनी पंचायत, अरुणमाबांक पंचायत और गोपालपुर पंचायत के मुखिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा से शुद्ध पानी घर के पास मिलने से न सिर्फ महिलाओं का श्रम और समय बचेगा, बल्कि दूषित सोते का पानी पीने से होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कार में भारी बंपर लगाया तो नहीं खुलेंगे एयरबैग! भागलपुर में परिवहन विभाग ने शुरू की सख्त कार्रवाई, ₹5000 तक जुर्माना