विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह-सुबह जमुई-सिकंदरा मार्ग पर खौफनाक मंजर, 2 ट्रकों की टक्कर; केबिन में फंसकर ड्राइवर की मौत

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:13 AM (IST)

Jamui Road Accident: जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह कैथवारा के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई है, जिसका शव ट्रक में ही फंसा मिला।

जमुई में 2 ट्रकों की टक्कर; केबिन में फंसकर ड्राइवर की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

जमुई में 2 ट्रकों की टक्कर; केबिन में फंसकर ड्राइवर की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. मृतक चालक का शव ट्रक में फंसा, पहचान अभी अज्ञात है।

संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर कैथवारा के पास गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक का शव ट्रक के केबिन में ही फंस गया है, जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक शव नहीं निकल पाया है। शव को निकालने के लिए जेसीबी व कटर मशीन मंगवाई गई है और चालक के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल, मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों ट्रकों के नंबर और कागजात के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक जमुई की ओर से सिकंदरा की ओर जा रही थी और दूसरी ट्रक सिकंदरा की ओर से जमुई की ओर आ रही थी। दोनों ट्रैकों की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार की वजह से दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में ही टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसा में एक ट्रक चालक की मौत केबिन में ही फंसकर हो गई और दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मार्ग को चालू कराने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।