Bihar Police: जमुई में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, थानाध्यक्षों और अधिकारियों का तबादला
जमुई जिले में पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों का तबादला ...और पढ़ें

जमुई में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, थानाध्यक्षों और अधिकारियों का तबादला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जमुई। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने इस संबंध में जिलादेश संख्या-333/2026 जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में इस संबंध में पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र से अनुमति मांगी गई थी, जिसकी स्वीकृति मिलते ही तबादले की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।इसके तहत कई महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं में अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
पुलिस निरीक्षक संजय कुमार को झाझा थानाध्यक्ष पद से हटाकर अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही उन्हें विधि-व्यवस्था शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, लाल बहादुर सिंह को झाझा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।ओमप्रकाश दूबे को मोहनपुर थाना से हटाकर एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही मद्यनिषेध एवं स्थापक कोषांग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेंद्र पाल को यातायात थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, इन्हें सीसीटीएनएस एवं तकनीकी शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राजनारायण अकेला को यातायात थाना से पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि राजेंद्र साह को चन्द्रदीप थानाध्यक्ष पद से हटाकर विधि शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार, अवर निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। राशि मल्लिक को गिद्धौर थाना की कमान सौंपी गई है। झाझा थाना में पदस्थापित अरविंद कुमार को चन्द्रदीप थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभियोजन कोषांग में रहे राकेश कुमार को मोहनपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा मोहनपुर थाना में पदस्थापित अमीषा रत्न को महिला थाना, लक्ष्मीपुर में पदस्थापित ज्योति कुमारी को एससी/एसटी थाना तथा क्षेबर राम को द्वारपहड़ी थाना के नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उदय कुमार को प्रभारी बोधवन तालाब टीओपी, महेंद्र सिंह को प्रभारी एएलटीएफ झाझा थाना बनाया गया है।
इसी प्रकार एससी एसटी थानाध्यक्ष अर्जुन रावत का स्थानांतरण झाझा थाना, प्रीति कुमारी का महिला थाना से अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय जमुई, रूही फातिमा को पुलिस केंद्र जमुई से एएचटीयू सोशल मीडिया सेल, स्वीटी कुमारी को सोशल मीडिया सेल से जमुई थाना, ब्यूटी कुमारी को बटिया थाना से चंद्रमंडी थाना, सुमन कुमारी को बरहट थाना से मोहनपुर थाना, बृज बिहारी राय को पुलिस केंद्र जमुई से सोनो थाना, दिनेश कुमार को पुलिस केंद्र जमुई से लक्ष्मीपुर थाना, संजीव कुमार यादव को सोनो थाना से गरही थाना, ललन कुमार राम को सोनो थाना से जमुई थाना, अनिल कुमार प्रसाद को पुलिस केंद्र जमुई से द्वारपहड़ी थाना व एएसआइ सरोज कुमार झा को लक्ष्मीपुर थाना से द्वारपहड़ी थाना में स्थानांतरित किया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी नवपदस्थापित थानाध्यक्षों को योगदान से पूर्व अपनी अर्हता से संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर आरोप, विभागीय कार्रवाई या न्यायालय से दोषसिद्धि जैसी स्थितियां होंगी, उन्हें थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित नहीं किया जाएगा।प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
