विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिहार की बेटियों से अभद्रता करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे', जमुई मामले पर मंत्री श्रेयसी सिंह का सख्त संदेश

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:20 PM (IST)

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

बिहार सरकार की उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह

बिहार सरकार की उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह

HighLights

  1. मंत्री श्रेयसी सिंह ने जमुई पुलिस की कार्रवाई को सराहा।

  2. नाबालिगों से अभद्रता मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार हुए।

  3. संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

संवाद सहयोगी, जमुई। नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में जमुई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बिहार सरकार की उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने सराहना की है।

बुधवार को जिला अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित समेत आठ को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक है। आरोपितों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए लगातार माॉनिटरिंग की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि जमुई ही नहीं, बिहार की किसी भी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। आरोपितों को कानून के अनुसार सजा मिले, इसके लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों से भी बातचीत हुई है, ताकि कानूनी प्रक्रिया प्रभावी ढंग से आगे बढ़े।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

श्रेयसी सिंह ने कहा कि घटना के बाद संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक हुई है।

उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थानों पर पर्याप्त रोशनी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

मंत्री ने कहा कि घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक या आपराधिक गतिविधियों के वीडियो वायरल करने के बजाय इसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी जानी चाहिए, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

विपक्ष के आरोपों पर भी दी सफाई

विपक्ष के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। वह शुरू से कहती रही हैं कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपराध की कोई जाति या दल नहीं होता। कानून के दायरे में आने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर उन्होंने संतोष जताया।

यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी कांड: महावीर की जन्मस्थली को शर्मसार कर गया वायरल वीडियो, नाबालिगों की गरिमा हुई तार-तार

यह भी पढ़ें- जमुई बैड टच कांड : दोस्‍त के साथ मड़वा पहाड़ से जिल्लत झेल भागी छात्रा, तो 15 मिनट बाद दरिंदा बनकर आया नंदन यादव