विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बॉडी बनाने के लिए दो मासूम ने सांप को आग में पकाकर खाया, फिर जो हुआ देखकर लोगों के उड़े होश

Published: Wed, 06 Mar 2024 01:22 PM (IST)

Jamui News बिहार के जमुई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो मासूम ने बॉडी बनाने के ...और पढ़ें

दो मासूम ने सांप को आग में पकाकर खाया (जागरण)
दो मासूम ने सांप को आग में पकाकर खाया (जागरण)

HighLights

  1. पहले तीन बच्चों ने मरे हुए सांप को लकड़ी के आग में पकाया,फिर दो बच्चों ने खाया
  2. स्वजन ने सांप के जले टुकड़े को लेकर दोनों बच्चों के साथ पहुंचे सदर अस्पताल

संवाद सहयोगी, जमुई। Bihar News: जमुई के खैरा प्रखंड क्षेत्र के खड़ूई गांव में मंगलवार की दोपहर बाद खेल- खेल में दो मासूम ने मरे हुए सांप को आग में पकाकर खा लिया। इस दौरान इसकी भनक स्वजन को लग गई। कुछ देर के बाद स्वजन पहुंचे और जले हुए सांप के बचे टुकड़े को बरामद कर दोनों मासूम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां मासूम की हालत सामान्य होने की वजह से कुछ देर तक निगरानी में रखा गया उंसके बाद दोनों मासूम को लेकर स्वजन घर चले गए।

खेल-खेल में ही उठा लिया खौफनाक कदम

Jamui News: मासूम की पहचान खड़ूई गांव निवासी मो. मजलूम के पांच वर्षीय पुत्र मो. मोनाजिर और फहद अजीम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खेल- खेल के दौरान ही एक बच्चा मरे हुए सांप को लेकर आ गया और वह इन दोनों मासूम को खाने के लिए प्रेरित करने लगा।

सांप को खाने से बॉडी बनाने की बात पर झांसे में आ गया मासूम

सांप के खाने से बॉडी बनने और ताकत होने की बात कही। उंसके बाद लकड़ी का आग जलाकर पहले सांप को पकाया फिर दोनो मासूम ने बारी-बारी से सांप के कुछ टुकड़े को खा लिया, जबकि प्रेरित करने वाला बच्चा सांप नहीं खाया। सांप खाने के बाद फिलहाल दोनो मासूम की हालत सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: मुसलमानों से तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग, हजारों की भीड़ ने खड़े किए हाथ, बोले- मर मिटेंगे...

Tej Pratap Yadav: 2 मिनट में तेजप्रताप यादव ने पुलिस वालों को समझा दिया, मुरेठा बांधकर कर दी बोलती बंद, VIDEO