सरकारी दर पर बीज के लिए कराना होगा निबंधन
जमुई। अब सरकारी दर पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को निबंधन कराना होगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 05:39 PM (IST)
जमुई। अब सरकारी दर पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को निबंधन कराना होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए निबंधन कराना होगा तभी लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं एवं मकई के लिए 26 फरवरी तक, ईख के लिए 28 फरवरी, रबी अरहर के लिए 28 मार्च, मसूर के लिए 15 फरबरी तथा चना के लिए 31 जनवरी तक निबंधन कराना होगा। उन्होंने बताया कि निबंधन नहीं कराने वाले किसान बीज प्राप्त करने से वंचित रह जाएंगे। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें