नाबालिग लड़की को किया अगवा
जमुई। विद्यालय के लिए निकली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को दो लोगों ने अगवा कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 05:56 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:16 AM (IST)
जमुई। विद्यालय के लिए निकली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को दो लोगों ने अगवा कर लिया। इस मामले में पीड़ित पिता ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है। 17 अक्टूबर को नाबालिग लड़की घर से विद्यालय के लिए निकली जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजन ने उसकी काफी खोज की लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच परिजन को पता चला कि खुरीपरास गांव का मनीष कुमार लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसमें बहादुर कुमार का सहयोग बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें