ऑटो की ठोकर से वृद्ध जख्मी
जमुई। खैरा थाना क्षेत्र के भौंड़ गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने एक वृद्ध को ठोकर मार दिया। हादसे में वृद्ध का दाहिना पैर टूट गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:09 AM (IST)
जमुई। खैरा थाना क्षेत्र के भौंड़ गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने एक वृद्ध को ठोकर मार दिया। हादसे में वृद्ध का दाहिना पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल वृद्ध की पहचान खैरा थाना के चौकीटांड़ गांव निवासी 60 वर्षीय मु. यासिन मियां के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह कुछ काम के लिए जमुई ऑटो से आ रहा था। इसी बीच भौंड़ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे ठोकर मार दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें