स्कार्पियो की ठोकर से दो युवक जख्मी
जमुई। शहर के महिसौड़ी चौक के समीप गुरुवार की रात स्कार्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM (IST)
जमुई। शहर के महिसौड़ी चौक के समीप गुरुवार की रात स्कार्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दो युवक जख्मी हो गए। वहीं, ऑटो बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल युवक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी मो. जिब्राइल और मो. सज्जाद के रूप में हुई है। घायल दोनों युवक जमुई के एक दुकान में बेल्डिग का काम करते हैं। हमेशा की तरह गुरुवार को भी ऑटो पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने अनियंत्रित होकर ऑटो में ठोकर मार दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें