मां के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
जमुई। स्थानीय हनुमान मंदिर स्थित सिकहरिया घाट पर मां चैती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसे लेकर आसपास के ग्रामीण इलाके के अलावा शहरी क्षेत्र के लोग नदी पार कर मां दुर्गा के स्थल पर जाकर माथा टेक रहे हैं।
जमुई। स्थानीय हनुमान मंदिर स्थित सिकहरिया घाट पर मां चैती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसे लेकर आसपास के ग्रामीण इलाके के अलावा शहरी क्षेत्र के लोग नदी पार कर मां दुर्गा के स्थल पर जाकर माथा टेक रहे हैं। बताते चलें कि पहली बार सिकहरिया घाट पर मां चैती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसे लेकर ग्रामीण इलाके में भक्ति का माहौल बना है। चैती दुर्गा पूजा समिति के सचिव सह अध्यक्ष दिवाकर एवं प्रभाकर बताते हैं कि प्रथम पूजा से ही कलश स्थापित कर पंडित सर्वजीत महाराज द्वारा मां की पूजा अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना जारी है। शुक्रवार की देर शाम माता का पट खुलेगा। शनिवार को विशाल मेला का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन के साथ-साथ मेले का आनंद उठाएंगे।