Move to Jagran APP

बॉलीवुड में फ्लॉप लेकिन राजनीति में अब तक हिट

जमुई। सांसद चिराग पासवान बॉलीवुड में मिले ना मिले हम से इंट्री की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल पाई। इस कारण चिराग का करियर बॉलीवुड में वहीं समाप्त हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 07:30 PM (IST)
बॉलीवुड में फ्लॉप लेकिन राजनीति में अब तक हिट
बॉलीवुड में फ्लॉप लेकिन राजनीति में अब तक हिट

जमुई। सांसद चिराग पासवान बॉलीवुड में मिले ना मिले हम से इंट्री की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल पाई। इस कारण चिराग का करियर बॉलीवुड में वहीं समाप्त हो गया। इसके बाद वो राजनीति में अपने करियर को बनाने में लग गए और जमुई के सांसद बने। लोक जनशक्ति पार्टी के युवा नेता चिराग पासवान बिहार के जमुई से दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बॉलीवुड में मिले ना मिले हम की असफलता ने चिराग पासवान को राजनीति में आने का रास्ता दिखाया था। भारतीय राजनीति में कई दशकों से सक्रिय अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को संभालने का काम चिराग पासवान बखूबी कर रहे हैं। बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत रामविलास पासवान 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। परंतु चिराग पासवान दूसरी बार जमुई लोक सभा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चिराग पासवान ने कंप्?यूटर साइंस में बी टेक किया है। बॉलीवुड में मिले ना मिले हम से इंट्री की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद राजनीति में अपने करियर को बनाने में लग गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में में रामविलास पासवान ने अपने पुत्र चिराग पासवान की बातों पर भरोसा करते हुए एनडीए में शामिल होने का निर्णय किया। बिहार की राजनीति में मजबूती के साथ दखल रखने वाले रामविलास पासवान की उस समय जमकर आलोचना हुई। लेकिन लोकसभा चुनाव परिणाम ने उनके निर्णय को सही साबित कर दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी सफलता मिली और लोक जनशक्ति पार्टी ने सात में से छह सीटों पर अपनी जीत दर्ज की। जुमई से चिराग पासवान की जीत ने उन्हें संसद पहुंचा दिया था। चिराग ने 85 हजार मतों से आरजेडी प्रत्याशी को पराजित कर दिया था। इस बार भी चिराग पासवान जमुई से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला उपेद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार भूदेव चौधरी से है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.