अबीर-गुलाल की बौछार के बीच भक्ति में सराबोर रहे भक्त
जमुई। श्री श्याम मंदिर द्वारा आयोजित फागण मेलो में बिहार झारखंड एवं बंगाल के भक्तों ने भाग लिया। अबीर-गुलाल की बौछार के बीच महिलाएं व युवतियों की टोली पूरी यात्रा भक्ति में सराबोर रहे।
जमुई। श्री श्याम मंदिर द्वारा आयोजित फागण मेलो में बिहार, झारखंड एवं बंगाल के भक्तों ने भाग लिया। अबीर-गुलाल की बौछार के बीच महिलाएं व युवतियों की टोली पूरी यात्रा भक्ति में सराबोर रहे। सभी की टोली अलग-अलग चल रही थी। युवाओं की टोली में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत हो रहे थे। मंदिर के अध्यक्ष संजय बंका ने बताया कि गुरुवर ओंकारमल शर्मा के दिशा-निर्देश व भक्तों के सहयोग से आज यह मंदिर पूरे देश में अपनी एक पहचान बनाई हुई है। इस वर्ष कोलकाता के विकास कपूर, राहुल सिंह, प्रतिमा सिंह के अलावा देवघर के मनोहर सुल्तानियां एवं जामुड़िया के पागल मंडल के भजन गायक अपने भजनों से रविवार की संध्या से सोमवार की रात्रि बेला तक भक्तों को श्याम दर्शन करवाएंगे। वहीं वृंदावन, मथुरा एवं कोलकाता के कलाकारों द्वारा रासलीला एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल सुल्तानिया, अजय छापड़िया, नरेश सुल्तानियां, संजय सुल्तानियां, पियुष सुल्तानिया, दीपक शर्मा आदि कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।