डीआइजी मनु महाराज ने किया थाने का औचक निरीक्षण
जमुई। शनिवार की संध्या लगभग 6 बजे मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी मनुमहराज जमुई से मुंगेर जाने के क्रम में लक्ष्मीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 07:40 PM (IST)
जमुई। शनिवार की संध्या लगभग 6 बजे मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी मनुमहराज जमुई से मुंगेर जाने के क्रम में लक्ष्मीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। जमुई में होनेवाले प्रथम चरण लोकसभा चुनाव होने के मद्देनजर मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी मनु महाराज का लगातार जिले का दौरा लगातार जारी है। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले स्टेशन डायरी की मांग की। उसके बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए एसटीएफ बैरक को देखा। साथ ही थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह से परिसर भ्रमण के दौरान थाने में कितने पदाधिकारी और पुलिस कर्मी हैं ,इसकी भी जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें