प्रधानाध्यापक के विरुद्ध डीएम से की कार्रवाई की मांग
जमुई। नया प्राथमिक विद्यालय जुगड़ा के प्रधानाध्यापक की मनमानी से ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने बैठक कर प्रधानाध्यापक के रवैये पर एतराज जताया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 06:58 PM (IST)
जमुई। नया प्राथमिक विद्यालय जुगड़ा के प्रधानाध्यापक की मनमानी से ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने बैठक कर प्रधानाध्यापक के रवैये पर एतराज जताया। ग्रामीणों को कहना था कि प्रधानाध्यापक की मनमानी के कारण विद्यालय में पठन-पाठन कार्य नहीं हो पा रहा है। पिकी देवी, उषा देवी, सुरेश यादव, रंजू देवी, मनोज यादव, राजेन्द्र यादव सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि जब प्रधानाध्यापक से इस बारे में कहा जाता है तो वे केस में फंसा देने का धमकी देते हैं। साथ ही कहा कि लाचार होकर डीएम को आवेदन देकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें