विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई छेड़छाड़ मामले के आरोपी नंदन का पिता भी अरेस्ट, 23 साल पुराने डबल मर्डर में हुई गिरफ्तारी

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:23 PM (IST)

जमुई में छेड़छाड़ के आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता गनौरी यादव को भी पकड़ा गया है। ...और पढ़ें

जमुई छेड़छाड़ मामले के आरोपी नंदन का पिता भी अरेस्ट, 23 साल पुराने डबल मर्डर में हुई गिरफ्तारी

जमुई छेड़छाड़ मामले के आरोपी नंदन का पिता भी अरेस्ट, 23 साल पुराने डबल मर्डर में हुई गिरफ्तारी

HighLights

  1. छेड़छाड़ आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव गिरफ्तार।

  2. गनौरी यादव 2003 के दोहरे हत्याकांड में वांछित था।

  3. 21 साल से फरार अपराधी को पुलिस ने दबोचा।

संवाद सहयोगी, जमुई। बिहार के जमुई में पुलिस ने जब छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी नंदन यादव के घर दबिश दी, तो उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वहां एक और बड़ा अपराधी छिपा बैठा है।

नंदन की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसके परिवार का आपराधिक इतिहास खंगाला, तो उसके पिता गनौरी यादव का खौफनाक सच सामने आ गया।

जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी का पिता गनौरी यादव साल 2003 के एक बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) का वांटेड है।

क्या था 2003 का हत्याकांड?

दरअसल, 3 अप्रैल 2003 को प्रतापपुर गांव में एक व्यापारिक विवाद को लेकर डीपी यादव और पुणे यादव नामक दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतकों की मां ने गनौरी यादव को नामजद आरोपी बनाया था। वारदात के बाद से ही गनौरी यादव पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

दो दशक (करीब 21 साल) तक छिपते रहने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जमुई छेड़छाड़ मामले से खुला राज

गनौरी यादव की यह गिरफ्तारी उसके बेटे नंदन यादव के पकड़े जाने के ठीक बाद हुई है। नंदन पर आरोप है कि उसने जमुई में बीच सड़क पर 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट की थी और उसकी नाबालिग दोस्त के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने जब नंदन को गिरफ्तार किया, तो उसने कस्टडी से भागने का प्रयास किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई और एनकाउंटर में नंदन के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे काबू में किया गया।

इस शर्मनाक छेड़छाड़ कांड में पुलिस अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा मामले में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब पिता और पुत्र दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी कांड का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, 120 अकाउंट के खिलाफ होगा एक्शन

यह भी पढ़ें- जमुई बैड टच कांड : दोस्‍त के साथ मड़वा पहाड़ से जिल्लत झेल भागी छात्रा, तो 15 मिनट बाद दरिंदा बनकर आया नंदन यादव