विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई: सालों तक करता रहा शोषण, मंदिर में शादी के बाद अपनाने से किया इनकार; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Published: Mon, 31 Aug 2026 03:18 PM (IST)

जमुई में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में मंदिर में हुई शादी से मुकर जाने के ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप।

  2. मंदिर में हुई शादी से मुकरा आरोपित युवक।

  3. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर (जमुई)। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने और बाद में मंदिर में विवाह के बाद उससे मुकर जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

आरोपित युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी सुदीन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुदीन का युवती के साथ कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि इस क्रम में सुदीन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात सुदीन अपनी प्रेमिका युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों की मौजूदगी और सामाजिक दबाव के बाद दोनों पक्षों की सहमति से सुदीन और युवती को स्थानीय मंदिर ले जाया गया, जहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी गई।

शादी की प्रक्रिया का वीडियो भी बनाया गया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, शादी को सुदीन मानने से इनकार कर दिया और रिश्ते को नकार दिया। इससे परेशान युवती ने मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत की।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें- बिहारशरीफ में युवक का शव पोल से लटका मिला, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप