पगड़ी में कट्टा बांधकर रील बनाना पड़ा भारी, जमुई में वायरल वीडियो से खुलासा, प्रतापपुर का सचिन दो देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार
जमुई में एक युवक को पगड़ी में अवैध कट्टा बांधकर सोशल मीडिया रील बनाना महंगा पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई ...और पढ़ें

जमुई में पगड़ी में कट्टा बांधकर रील बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सचिन कुमार और पुलिस द्वारा बरामद हथियार
HighLights
पगड़ी में कट्टा बांधकर रील बनाना पड़ा भारी।
जमुई पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार को दबोचा।
गिरफ्तार युवक से दो देसी कट्टे बरामद हुए।
संवाद सहयोगी, जमुई। सोशल मीडिया पर स्टार बनने या आपराधिक रोब दिखाने के चक्कर में कानून की गिरफ्त में आने का एक और ताजा मामला जमुई से सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के चर्चित प्रतापपुर गांव के एक युवक को पगड़ी में अवैध कट्टा बांधकर रील बनाना भारी पड़ गया।
जब इस सनसनीखेज वीडियो की भनक पुलिस महकमे को लगी, तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और प्रतापपुर गांव निवासी महेश यादव के पुत्र सचिन कुमार को धर दबोचा।
जमुई जिले के चर्चित टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में पगड़ी में अवैध कट्टा बांधकर सोशल मीडिया पर रील बनाने का मामला आया सामने
एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर गठित टाउन थाना व डीआईयू की संयुक्त टीम ने त्वरित छापेमारी कर सचिन कुमार को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टे किए बरामद; आरोपी का पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास
साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने दी जानकारी—पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टे भी बरामद किए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर हुई यह गिरफ्तारी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी साझा की।
एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की छापेमारी; दो देसी कट्टा बरामद
साइबर डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर पगड़ी में अवैध कट्टा छिपाकर और बांधकर रील बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जो संज्ञान में आते ही पुलिस के लिए प्राथमिकता बन गया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP) विश्वजीत दयाल के निर्देशानुसार टाउन थाना प्रभारी और जिला आसूचना इकाई (DIU) के पदाधिकारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम ने वायरल वीडियो की तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर मुख्य आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टे भी जब्त किए हैं।
पूर्व में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले; पूछताछ के बाद आरोपी भेजा गया जेल
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार युवक सचिन कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ टाउन थाने में एक और उत्पाद विभाग में एक अन्य कांड पहले से दर्ज है। पुलिस यह भी खंगालने में जुटी है कि उसने ये हथियार कहां से मंगवाए थे
और क्या वह किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पूछताछ की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सचिन कुमार को सुसंगत धाराओं के तहत जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
"पगड़ी में अवैध कट्टा बांधकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। प्रतापपुर गांव से सचिन कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा बरामद किया गया है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसे जेल भेज दिया गया है।"
