विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में लोजपा नेता के घर से 14 कफ सिरप की बोतलें और शराब बरामद, 6 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:56 PM (IST)

जमुई के पतौना गांव में लोजपा नेता रोहित साह के घर पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप और विदेशी ...और पढ़ें

मुई के मलयपुर में लोजपा नेता के घर से शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

मुई के मलयपुर में लोजपा नेता के घर से शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

HighLights

  1. लोजपा नेता रोहित साह के घर छापेमारी।

  2. प्रतिबंधित कफ सिरप और विदेशी शराब बरामद।

  3. आरोपी नेता 6 दिन बाद भी फरार।

संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui LJP Leader: जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौना गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) नेता के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और विदेशी शराब की बोतल बरामद की है।

घटना के बाद से आरोपित लोजपा नेता फरार है। इस मामले में मलयपुर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने रविवार दोपहर मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना गत 5 अक्टूबर की है।

  • जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौना गांव निवासी लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रोहित साह के घर पुलिस की छापेमारी

  • गुपचुप सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में आरोपी के बेडरूम से 14 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 375 एमएल की व्हिस्की की बोतल बरामद

  • घटना 5 अक्टूबर की, मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की; 6 दिन बीतने के बाद भी नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी

  • लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह और खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश साह ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही

हालांकि, घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपित लोजपा नेता की गिरफ्तारी न हो पाना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है आरोपित रोहित साह पतौना गांव निवासी जय किशोर साह का पुत्र है और वर्तमान में लोजपा के खेल प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत है।

गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना; घर के बेडरूम से बरामद हुई शराब व प्रतिबंधित कफ सिरप

पुलिस द्वारा दर्ज आवेदन के अनुसार, गत 5 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे मलयपुर थाना की गश्ती टीम (जिसमें पुलिस अधिकारी संजीव कुमार, विरेंद्र कुमार, प्रसाद कुमार, अभिषेक प्रसाद, अर्पणा कुमारी व रिद्धि पासवान शामिल थे) क्षेत्र में मुस्तैद थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि पतौना चौक के पास सड़क किनारे स्थित रोहित कुमार साह के मकान में नशीली कफ सिरप और शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में छापेमारी की।

तलाशी के दौरान रोहित साह मौके से गायब मिला, लेकिन उसके बेडरूम से 'ONC SCEN' कफ सिरप की 100 एमएल की 14 बोतलें और 'OLD HABBL WHISKY' की 375 एमएल की एक सील टूटी बोतल बरामद की गई।

लोजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- कानून करेगा काम; खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने भी दी सफाई

सत्तारूढ़ दल से जुड़े नेता के घर से नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद जमुई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की पूर्व में जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा गंभीर मामला सामने आया है तो संबंधित नेता को सामने आकर कानून का सामना करना चाहिए और दोष सिद्ध होने पर पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे।

वहीं, लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश साह ने बताया कि करीब तीन महीने पहले प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रोहित साह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था, लेकिन उनकी इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों की पार्टी को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- पगड़ी में कट्टा बांधकर रील बनाना पड़ा भारी, जमुई में वायरल वीडियो से खुलासा, प्रतापपुर का सचिन दो देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार

"पतौना गांव में रोहित साह के घर से प्रतिबंधित कफ सिरप और शराब जब्त की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।"

-

— शेखर सौरव, थानाध्यक्ष (मलयपुर, जमुई)