विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने ही बहाया खून! जमुई में कुल्हाड़ी से सीने पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:24 PM (IST)

जमुई के पेसरा झीकटी गांव में जमीन विवाद को लेकर विजय यादव पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया, जिससे ...और पढ़ें

जमुई में कुल्हाड़ी से सीने पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट

जमुई में कुल्हाड़ी से सीने पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट

HighLights

  1. विजय यादव पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ।

  2. जमीन विवाद के कारण हुई यह खूनी वारदात।

  3. गरही पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही।

संवाद सहयोगी, जमुई। जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर पंचायत के पेसरा झीकटी गांव में गुरुवार की दोपहर विजय यादव (35) पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

हमलावर ने कुल्हाड़ी से उसके सीने पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से विजय को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर स्थिति में भर्ती विजय यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया जाता है कि जमीन को लेकर पहले से ही गोतिया से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में विजय यादव पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आ रही है।

कुल्हाड़ी से सीने पर वार किए जाने के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इधर, विजय यादव की मौत की खबर जैसे ही पेसरा झिकटी गांव पहुंची, स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जमीन विवाद में हुई इस वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही गरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों, जमीन विवाद की पृष्ठभूमि और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस की ओर से घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।