विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में डीएम आवास के करीब महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Published: Mon, 17 Aug 2026 01:25 PM (IST)

जमुई में डीएम आवास के पास पूजा कर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने ...और पढ़ें

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। फोटो वीडियो ग्रैब

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। फोटो वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. जमुई में डीएम आवास के सामने चेन स्नैचिंग हुई।

  2. पूजा कर लौट रही महिला को उचक्कों ने निशाना बनाया।

  3. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, जमुई। डीएम आवास के सामने आरजेडी कार्यालय के पीछे गली में सोमवार की सुबह 8:30 बजे बेखौफ बाइक सवार उचक्कों ने पूजा कर लौट रही महिला के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गया और पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी।

घटना की सारी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़िता महिला सेवानिवृत पीडब्ल्यूडी के लेखापाल संजय कुमार सिंह की पत्नी अनीता सिंह बताई जाती है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है और उचक्कों की पहचान में लगी हुई है।

पूजा करने के बाद लौटते वक्त घटना

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला पूजा कर हाथ में पूजा की सामग्री एक थैला में लेकर जा रही है। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार दो उचक्के महिला के सामने बाइक को रोक दिया, महिला बाइक से कट कर जाने लगी तो उचक्के महिला के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गया।

हालांकि महिला का चेन झपटने के दौरान महिला भी कुछ दूर तक चैन के साथ खींचती चली आई और गिरते- गिरते बची इसके बाद महिला के हल्ला करने पर स्थानीय लोग दौड़े लेकिन उचक्के जब तक फरार हो चुके थे।

कुछ ही दूरी पर है डीएम ऑफिस 

पीड़िता अनिता सिंह के पति सेवानिवृत पीडब्ल्यूडी के लेखापाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पूजा करने डीएम आवास के पास मंदिर गई थी।

पूजा कर वह अपने घर लौट रही थी इसी दौरान बाइक सवार दो उचक्के आए और उनकी पत्नी के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गया।

वहीं इस घटना के बाद उचक्कों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। दिनदहाड़े डीएम और एसपी आवास से महज कुछ दूरी पर इस घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर : जमालपुर के जुबली बेल चौक पर बोलबम के वेश में आए युवक ने कैंची से किया हमला; 3 जख्मी, भीड़ ने पकड़कर पीटा