जमुई में दो बाइक की जोरदार टक्कर: 25 वर्षीय एक युवक की मौत, दो घायल
जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में भलुआ गांव ...और पढ़ें
-1769475200823_m.webp)
चन्द्रमंडी मे दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी( जमुई)। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बासुकीटाड़ चोफ़ला बांमदह मार्ग पर लोहसिघना मोड़ के समीप सोमवार शाम दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चौपला पंचायत के भलुआ गांव निवासी पाल हेंब्रम एवं सिमरा गांव निवासी नीरज टुडू बांमदह बाजार से एक ही बाइक पर सवार होकर अपना काम निपटाकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बासुकीटांड़ से वायरिंग का काम करके लौट रहे बांमदह बाजार निवासी नरेश कुमार साह भी बाइक से घर लौट रहे थे तभी मोड पर दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चंद्रमंडी थाने की पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने पॉल हेंब्रम 25 वर्ष पिता लालू हेंब्रम ग्राम भलुआ को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नीरज टुडू एवं नरेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। जबकि चंद्रमंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इधर इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसर गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंच गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गति होने और घुमावदार मोड़ होने के कारण दुर्घटना घटी है।
