सामान्य प्रेक्षक ने किया बूथ व कलस्टर का निरीक्षण
जमुई। बुधवार को सामान्य प्रेक्षक जीवन कुमार ने प्रखंड के मतदान केंद्र एवं क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मी सुरक्षा बलों के अलावा मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधा की जानकारी बीडीओ दीपेश कुमार से ली।
जमुई। बुधवार को सामान्य प्रेक्षक जीवन कुमार ने प्रखंड के मतदान केंद्र एवं क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मी, सुरक्षा बलों के अलावा मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधा की जानकारी बीडीओ दीपेश कुमार से ली।
उन्होंने शहर के आदर्श मध्य विद्यालय में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदानकर्मी से पूछा कि अगर कोई मतदाता अपना मत का प्रयोग करने को तैयार नहीं हुआ तो उस स्थिति में मतदानकर्मी को क्या करना चाहिए। जिसपर पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि फार्म 17 में वैसे मतदाता से लिखित ले लेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड 19 को ले मतदान केंद्रों पर पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने आदर्श मध्य विद्यालय में स्थित बूथ संख्या 253, 254, 254 (क) सहित पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि उन्होंने कलयुगहा, बाराजोर, केशोपुर कलस्टर के अलावा मछिन्द्रा मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। मौके पर सेक्टर पदाधिकारी सह कनीय अभियंता सुरेन्द्र कुमार, बीएलओ, आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मु. ईरशाद, बिनोद सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।