स्टेयरिग फेल होने से कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी
जमुई। चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर चकाई थाना अंतर्गत महेशापथर मोड़ के समीप सोमवार को स्टेयरिग फेल हो जाने से कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 05:12 PM (IST)
जमुई। चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर चकाई थाना अंतर्गत महेशापथर मोड़ के समीप सोमवार को स्टेयरिग फेल हो जाने से कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया।
कोलकाता से समस्तीपुर जा रही फॉर्ड फिगो कार महेशामोड़ के समीप सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि अचानक स्टेयरिग फेल हो जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर वाहन को जब्त कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें