ऑटो पलटने से चालक गंभीर रूप से जख्मी
जमुई। जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे मुसहरी के समीप एक ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक खैरा निवासी राजीव रावत गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 07:21 PM (IST)
जमुई। जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे मुसहरी के समीप एक ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक खैरा निवासी राजीव रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजीव को ऑटो चालक गोपालपुर निवासी सुनील कुमार तांती ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि चालक राजीव जमुई और खैरा के बीच ऑटो चलाता था। छठ पूजा के बाद बुधवार की दोपहर जमुई से ऑटो लेकर अपने घर खैरा जा रहा था तभी टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे मुसहरी के समीप तेज रफ्तार की वजह से ऑटो बीच सड़क पर पलट गई। ऑटो पर कोई भी यात्री सवार नहीं था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें