सड़क दुर्घटना में तीन घायल
जमुई। सोमवार को जमुई-झाझा मार्ग पर जमुई की ओर से आ रही एक दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो सड़क किनारे पेड़
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 07:00 PM (IST)
जमुई। सोमवार को जमुई-झाझा मार्ग पर जमुई की ओर से आ रही एक दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक, एक महिला व एक बच्चा घायल हो गया। महिला की स्थिति गंभीर बताई जाती है। घायल महिला व बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान चौरा के लोटन गांव निवासी बालेर्श्वर रविदास की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है जो अपने दामाद अजय रविदास के साथ अपने बेटी के घर जा रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें