आग लगने से घर जलकर राख
जमुई। अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया गांव में बुधवार को भाषो यादव पिता शुकर यादव के घर रात्रि लगभग दस बजे आग लग गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 06:18 PM (IST)
जमुई। अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया गांव में बुधवार को भाषो यादव पिता शुकर यादव के घर रात्रि लगभग दस बजे आग लग गई। जिससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि खाना खाकर सोए थे कि तेज धुआं होने लगी। जब तक घर के लोग जागे और आग बुझाने की शोर मचाई तब तक आग विकराल रूप ले चुका था। आस पास के लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पचास हजार का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित द्वारा आग लगने की सूचना अंचलाधिकारी एवं थाने को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें